gariyaband news
Trending

गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंदों को हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप के द्वारा लगातार मदद जारी।

हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा द्वारा जनवरी 2020 से लगातार आर्थिक रुप से अक्षम और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त जरूरतमंदों को आंशिक आर्थिक मदद उपचार हेतु प्रदान किया जा रहा है। विगत दिनों खुडियाडीह (फिंगेश्वर) निवासी श्रीमती सावित्री बाई साहू जो कि पैरों में गलन की गंभीर बीमारी से पीड़ित है उसके ईलाज हेतु आर्थिक सहयोग की अपील ग्रुप के सदस्यों को प्राप्त हुआ था।जानकारी मिलने पर छुरा से संचालित हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप-छुरा के सदस्यों ने पीड़ित के परिजन से मुलाकात किया। पीड़िता के परिजन झामसिंग साहू ने बताया कि डाक्टरों के द्वारा प्लास्टिक सर्जरी कराने का सुझाव दिया गया है और अपने स्तर पर वे राशि जुटाने के लिए प्रयासरत हैं।वस्तुस्थिति से अवगत होने के उपरांत हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा के द्वारा उनके उपचार हेतु उनके परिजन श्री झामसिंग साहू को 15000 रु का चेक छुरा में प्रदान किया गया। वर्तमान में झामसिंह साहू मजदूरी का कार्य करते हैं रिश्ते में पीड़िता उनकी मौसी है जिनके ईलाज में लाखों रुपए खर्च होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।हैल्पिंग ग्रुप छुरा के समस्त सदस्यों ने श्रीमती सावित्री साहू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना किया है।यह जानकारी ग्रुप के सचिव श्री लक्की मेमन और कोषाध्यक्ष श्री गोपाल सोनी द्वारा दिया गया है।बताते चलें कि छुरा से संचालित हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप विगत ढाई वर्षों से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त आर्थिक रुप से अक्षम लगभग 20 लोगों को आंशिक आर्थिक सहयोग प्रदान कर चुकी है।और सेवा का यह अभियान गरियाबंद जिले के जरूरतमंदों के लिए जारी है।

YOUTUBE
Back to top button