
सीएमएचओ कार्यालय का शहर कॉंग्रेस कमेटी द्वारा घेराव।
धमतरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा व गौतम वाधवानी के नेतृत्व में जिला एवं स्वास्थ अधिकारी सीएमएचओ कार्यालय का घेराव कर मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।


गौतम वाधवानी और योगेश शर्मा ने बताया कि विगत कई समय से लगातार मरीजों की शिकायत आ रही थी की जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमे हमारे द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें समस्याओं की प्रमुख बिंदु इस प्रकार है 1 . विशेषज्ञ चिकित्सक जो जिला अस्पताल में 22 होने चाहिए उनमें सिर्फ 7 ही चिकित्सक मौजूद हैं जबकि दिनचर्या समान्य विशेषज्ञ जैसे नाक कान गाला विशेषज्ञ ,मेडिसिन विशेषज्ञ , सर्जन विशेषज्ञ स्किन विशेषज्ञ मनोरोग विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ समेत विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर जाना पड़ रहा है और आर्थिक एवं मानसिक दबाव उन पर पड़ रहा है जल्द से जल्द डॉक्टर विशेषज्ञों की भर्ती की जाए 2.निरीक्षण के दौरान ट्राम सेंटर की नई बिल्डिंग जिसे पूर्ण रूप से अस्पताल को आवंटित नहीं किया गया है उसमे अभी से छतो से पानी टपक रहा है जिसमें भ्रष्टाचार दिख रहा है ऐसे में ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारि के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए 3.सोनोग्राफी एक्सरे एवं सीटी स्कैन डिपार्टमेंट 1 बजे के बाद बंद रहता है जिसकी सुविधा 24 घंटे मरीजों के लिए उपलब्ध किया जावे 4.निरीक्षण के दौरान मरीज और स्टाफ से पूछने पर बताया गया की दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक लंच टाइम रहता है जिससे मरीजों को परेशानी होती है लंच समय में बदलाव करते हुए 1 बजे से 3 बजे तक करना चाहिए 5.मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयाँ बीपी शुगर विटामिन मल्टी विटामिन इंजेक्शन जैसे दवाईया बीच बीच में अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में उपलब्ध नहीं रहती है जिसे लगातार मरीजों को उपलब्ध कराया जाए ताकि बहार से दवाईया खरीदना न पड़े 6 .शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं छात्रवृति से डॉक्टर की डिग्री पाने वाले छात्रों से राज्य सरकार का 2 से 3 वर्ष का अनुबंध रहता जिसकी समय अवधि कम से कम 10 वर्ष की जाए ताकि डाक्टरों की कमी जिला अस्पताल में न हो 7.जिला अस्पताल पहुँच मार्ग ख़राब हो गया उसे जल्द बनवाया जाए8. सिविल सर्जन को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए जल्द से जल्द हमारी सभी मांगो को पूर्ण किया जाए अन्यथा हमे इससे भी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसमें मुख्य रूप से विधायक ओंकार साहू पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, ब्लॉक अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सलीम रोकडिया, वसीम कुरैशी, नरेश जसूजा, योगेश लाल, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, अविनाश मारोठे, आशुतोष खरे, अंबर चंद्राकर, मनीषा साहू, सुनीता साहू, आकाश गोलछा, राजेश पांडे, कन्हैया सोनी, विशु देवांगन, सन्नी देवांगन, खिलेंद्र ध्रुव, धर्मेंद्र पटेल, अनूप नेताम, गीतराम सिन्हा, योगेश्वर साहू, चितेन्द्र साहू, पारसमणी साहू, वीणा देवांगन, फिल्म साहू सुमन मेश्राम, समीना अंजुम, शास्त्री सोनवानी, गुड्डा दीवान, अजय सिन्हा, वातांजलि गोस्वामी, लुकेश्वरी साहू सलाम खान, सलीम भाटी, चंदन रजक, पवन वाधवानी, अजय डहरिया, देवेंद्र देवांगन, जय गिदवानी, गुरुगोपाल गोस्वामी, कुलेश्वर देवांगन, विक्रांत पवार, हरीश चंद्राकर, हरनारायण साहू, विष्णु सिन्हा, सोहेल ख़ान, साहिल ख़ान सलीम खिलची, जैनुद्दीन रिजवी, गोपाल कामड़े, यश राजपूत, शंकर माखीजा, अनस रजा, संतोष साहू, ज्ञानचंद सिन्हा, भागी ध्रुव, सोमेश मेश्राम, साहिल अहमद, तेजराम सिन्हा, गेंदलाल साहू, योगेश्वर साहू, डिकेश देवांगन, मोहित देवांगन, विक्रांत शर्मा, बृजेश जगताप, हितेश गंगवीर,





Touch Me