C.G.

पिथौरा में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा

पिथौरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पिथौरा विकासखंड स्तरीय तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जनपद पंचायत परिसर पिथौरा से प्रारंभ हुई इस बाइक तिरंगा यात्रा की अगुवाई बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की। हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज, दिल में देशभक्ति का जज्बा और जुबां पर “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे पिथौरा शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

जनपद परिसर से शुरू हुई यह बाइक तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होती हुई गुजरी। रैली में शामिल सैकड़ों बाइक सवार युवाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के हाथों में गर्व से लहराता तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना रहा। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया।

यात्रा के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि यह भव्य तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का एक पवित्र संकल्प है। आज जिस तरह से पिथौरा की पावन धरा पर हर वर्ग का नागरिक हाथ में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरा है, वह यह साबित करता है कि देशभक्ति की भावना हमारे खून में रची-बसी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह यात्रा हमारी युवा पीढ़ी के दिलों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा भाव को और अधिक मजबूत करेगी। जब देश का प्रत्येक नागरिक अपने तिरंगे के मान-सम्मान के लिए एक सूत्र में पिरोया जाता है, तब भारत की वास्तविक शक्ति दुनिया के सामने आती है। आइए, हम सब मिलकर अपने देश को परम वैभव पर ले जाने का संकल्प लें।

जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम घृतलहरे ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने पिथौरा में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को नई ऊर्जा दी है। देश की आन-बान-शान तिरंगे के सम्मान में नागरिकों की यह सहभागिता हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस यात्रा में युवाओं और आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह संदेश दिया है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल हाथों में ध्वज लेकर चलने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है। पिथौरा की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जनभावना और राष्ट्रभक्ति की मजबूत अभिव्यक्ति है।

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस यात्रा में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जनसैलाब ने हाथों में तिरंगा झंडा थामकर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशप्रेम के उत्साह से गुंजायमान हो उठा।

पिथौरा जनपद पंचायत से निकली भव्य तिरंगा यात्रा में ऊषा पुरुषोत्तम घृतलहरे जनपद अध्यक्ष पिथौरा, ब्रह्मानंद पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा, कैलाश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि बसना विधानसभा, स्वप्निल तिवारी जिला प्रवक्ता भाजपा महासमुंद, हरप्रसाद अंबू पटेल जिला उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम घृतलहरे विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य, कंवलजीत छाबड़ा सभापति जनपद पंचायत पिथौरा, नरेंद्र बोरे निज सचिव, जगदीश प्रधान पूर्व मंडल अध्यक्ष पिरदा, विमला बेहरा जनपद सदस्य, विष्णु साहू जनपद सदस्य, जतिन ठक्कर महामंत्री सांकरा मंडल, विजय नायक जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, विजय राज पटेल सोसायटी अध्यक्ष, सुमित अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि, रविंदर आजमानी विधायक प्रतिनिधि, मुन्नू पांडे विधायक प्रतिनिधि, पुष्पराज गजेंद्र विधायक प्रतिनिधि, सौरभ अग्रवाल जिला पदाधिकारी युवा मोर्चा, अमित अग्रवाल, राजा शुक्ला, बजरंग सिंह वर्मा एसडीएम, मोहित अमिला तहसीलदार, अजीत ओगरे पवन अग्रवाल श्रेयांश श्रीवास्तव एसडीओपी पिथौरा सहित समस्त पदाधिकारीगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

YOUTUBE
Back to top button