
धमतरी भाजपा में अंदरूनी खींचतान! महापौर की फोटो गायब…?
महापौर पार्षदों के फोटो से गायब कौन है असली खिलाड़ी जो रच रहा निगम में नया समीकरण ?
अपने ही चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर सार्वजानिक जगह में टिप्पणी से सियासी गलियारों में खलबली!

धमतरी /धमतरी भाजपा की अगर हम बात करें तो इन दिनों एक राजनीतिक उठा पटक का खेल जारी है I और इस उठा पटक की ख़बर राजधानी के राजनीतिक गलियारों में रोज कोई न कोई मुद्दे लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का खेल जारी है!एक भाजपा नेता अपने ही पार्टी के पोल खोल में शामिल है !धमतरी के एक भाजपा नेता तो इन दिनों शहर में भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर खरा खरा बोलने से चूक नहीं रहे इस नेता के बड़बोले पन से हर कोई वाकिफ हैं !
राजधानी में भी कुछ बड़े नेता करीब से जानते है कि ये पार्टी का खबरी लाल बनकर रिपोर्ट देते रहता है!

सवाल संगठन की साख का !
अब बड़ा सवाल यह है कि अगर पार्टी के ही नेता अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों और साथी ही नेताओं पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करेंगे तो इसका आने वाला समय पार्टी के लिए बड़ा नुकसान पैदा करेगा!महिला जनप्रतिनिधि के हौसले बुलंद!एक महिला नेत्री के कार्य शैली में नया नया कार्य करने का ढंग शहर में चर्चा का बाजार गर्म है जिसने इनको बनाकर ये समझा था कि कन्ट्रोल मेरे हाथ में होगा वो गच्चा खा गए और इधर महिला नेत्री के पांव राजधानी के विभागी मंत्री निवास पर कार्यालय पर सुर्ख़ियों में है हालांकि महिला के कोई न कोई राजनीतिक सलाहकार है जो उन्हें राजनीति के चतुराई के रास्ते में मदतगार बनकर नया समीकरण बनाने में सफल दिखाई दे रहे अब देखते है आगे सब कुछ अच्छा होगा कि राजनीति उठापटक में कोई और मोड़ लेगा?

विज्ञापन से महापौर के फोटो गायब पहली बार हुआ होगा कि निगम की राजनीति में निगम के ही कप्तान के फोटो को एक समाचार पत्र के विज्ञापन से गायब देखा गया है अब इसके पीछे किसकी साजिश है जो महापौर की राजनीति कद को गिराने में लगे है? ये तो पार्टी का अंदरुनी विषय है लेकिन आने वाला समय निगम के राजनीतिक उठा पटक को सड़क तक न ला दे?
अस्वीकरण (Disclaimer) “रिपोर्ट में शामिल बयान और दावे स्रोतों पर आधारित हैं। यह समाचार केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसका मकसद किसी भी राजनीतिक दल या नेता की छवि को प्रभावित करना नहीं है।”





Touch Me