C.G.

युवा शक्ति संगठन की रीढ़ अन्नू ठेठवार

पिथौरा-महासमुंद जिला प्रवास के दौरान पिथौरा विधायक जनसंपर्क कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कन्याशक्ति संयोजिका एवं महासमुंद प्रभारी अन्नू ठेठवार, सह प्रभारी सत्यम चंद्राकर एवं जिला अध्यक्ष अमन वर्मा का आगमन हुआ। उनका आत्मीय स्वागत करते हुए भगवा गमछा पहनाकर सम्मान किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अन्नू ठेठवार ने कहा कि युवा शक्ति भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व का पिथौरा आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। भाजपा का संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसेवा के संकल्प से लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और आने वाले समय में युवा शक्ति भाजपा की ताकत को और व्यापक बनाएगी।इस दौरान जनपद अध्यक्ष ऊषा घृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम घृतलहरे, मंडल महामंत्री जतीन ठक्कर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, सहकारी समिति अध्यक्ष विजयराज पटेल, किसान मोर्चा अजय डडसेना, पवन अग्रवाल, निधि चंद्राकर, गीतिका सोनी, नंदू जलक्षत्री, कुशाल ठाकुर, अभिषेक वैष्णव सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE
Back to top button