
हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप ने की कैंसर मरीज को दी सहयोग राशि
छुरा – स्थानीय हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप द्वारा नवापारा राजिम निवासी श्री भूपेन्द्र साहू के कैंसर के ईलाज हेतु आर्थिक सहयोग की अपील ग्रुप के सदस्यों को प्राप्त हुआ था जिसकी जानकारी मिलने पर छुरा में संचालित हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप के सदस्यों ने पीड़ित से मुलाकात किया और वस्तुस्थिति से अवगत होने के उपरांत संस्था के द्वारा उनके उपचार हेतु 10000 रु का चेक उनके निवास पर जाकर प्रदान किया गया। वर्तमान में भूपेन्द्र साहू राजमिस्त्री का कार्य करते हैं और उनके छोटे छोटे बच्चे हैं।स्वास्थ्य गत परेशानियों के चलते उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।हैल्पिंग ग्रुप छुरा के समस्त सदस्यों ने श्री भूपेन्द्र साहू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना किया है और आमजन से भी पीड़ित के सहयोग हेतु अपील किया है।यह जानकारी ग्रुप के सचिव श्री लक्की मेमन और कोषाध्यक्ष श्री गोपाल सोनी द्वारा दिया गया है।बताते चलें कि छुरा से संचालित हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप विगत ढाई वर्षों से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त आर्थिक रुप से अक्षम लगभग 20 लोगों को आंशिक आर्थिक सहयोग प्रदान कर चुकी है।जिसमें मुस्कुलर डिस्ट्राफी नामक गंभीर बिमारी से पीड़ित नमन साहू पिता पुनीत राम साहू खुंटेरी फिंगेश्वर शामिल है। जन सेवा ही प्रभु सेवा, मानव सेवा बिना अर्थ निरर्थक इसी उद्देश्य का यह अभियान गरियाबंद जिले के जरूरतमंदों के लिए जारी है। इस हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप का उद्देश्य गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को चिकित्सा के लिए आंशिक मदद व उचित परामर्श पहुंचाना है।