
छुरा ब्लाक के सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए जिला मुख्यालय के महारैली में
छुरा ब्लाक के सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए जिला मुख्यालय के महारैली में
गरियाबंद…अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर पांच दिवसीय आंदोलन के आखरी दिन जिला मुख्यालय गरियाबंद में कर्मचारी अधिकारियों का जनसैलाब महारैली के रुप में राज्य सरकार के खिलाफ उमड़ा। वादा खिलाफ़ी के नारे लगाते जिला भर से लगभग 7 हजार कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए। जिसमें छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के छुरा ब्लाक के संयोजक एम आर खान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छुरा ब्लाक के कर्मचारी अधिकारी स्वस्फूर्त शामिल हुए।





प्रांतीय आह्वान पर 05 दिवसीय निश्चित कालीन आंदोलन के पाचवा दिवस जिला मुख्यालय गरियाबंद पांचो ब्लॉक के सभी कर्मचारी अधिकारी 11 बजे से गरियाबंद में एकत्र होना प्रारंभ हो गया था हड़ताली कर्मचारी अधिकारियों साथियों की भारी भीड के साथ धरना स्थल मे नारेबाजी से पूरा पंडाल स्थल गुंजाएमान हो रहा था जिला संयोजक प्रदीप वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुखों कुशल नेतृत्व करते हुए के कुशल नेतृत्व में अपरान्ह दो बजे कार्यक्रम स्थल से कलेक्ट्रेट तक लंबी रैली निकाली गई व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया पश्चात सभी कर्मचारी हित को शासन तक पहुचाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया, एवं 25 जुलाई से चले आ रहे 05 दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल आंदोलन को प्रांतीय आदेश से अगले चरण की सूचना प्राप्त होने तक के लिए स्थगित किया गया। छुरा विकासखंड के संयोजक के साथ मोतीलाल साहू सहसंयोजक,चिंताराम सिन्हा संरक्षण, कोषाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, मिडिया प्रभारी हीरालाल साहू, कार्यकारिणी सदस्य गण दिनेश कुमार गौर, प्रशांत साहू, भारत साहू, दिनेश साहू, दीनबंधु वैष्णव, चेतन सोनकर, बसंत वर्मा, रेखा देवांगन, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष धनंजय कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सेन, सचिव पूनम चंद्राकर, सह सचिव फ़नेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार निषाद ,संरक्षक सदस्य नरेश्वर यादव , भारत साहू, प्रवक्ता ललित कुमार वर्मा ,सलाहकार हेमलाल साहू , जिला कोर कमेटी सदस्य सुनील राजपूत , पुरुषोत्तम देवांगन , गीता प्रसाद साहू, कुशल चौहान, व्यास बंजारे, जवाहरलाल साहू , रुपेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्ष श्रीमती मीना यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज वर्मा, सचिव श्रीमती सोनिया ध्रुव, सह सचिव श्रीमती सोनल चौहान, प्रवक्ता कुमारी ओम प्रभा साहू समस्त संकुल अध्यक्ष, मनहरण लाल पटेल, पोषण वर्मवर्मा, रामकुमार साहू, पुखराज ठाकुर , गिरजाशंकर देवांगन, नन्दकुमार वर्मा, कार्तिक राम यादव, कयाराम यादव, विजय सोनी, ऋषि साहू, रीझे यादव, विमल पुरोह, यू एस रामगढ़िया नकूल वर्मा, चन्द्र भूषण निषाद, देवेन्द्र सिन्हा, आदि सहित सभी विभाग के हड़ताली शामिल हुए।