gariyaband news

हेल्पिंग हैंड ग्रुप के सदस्यों ने की कैंसर पीड़ित की मदद।

छूरा। विगत दिनों ग्राम मालगांव(गरियाबंद) निवासी श्रीमती भुनेश्वरी सिन्हा के कैंसर के ईलाज हेतु आर्थिक सहयोग का अपील सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित हुआ था।इस बीमारी के ईलाज के हेतु पीड़िता की आर्थिक मदद के लिए उनके गांव के एक समाजसेवी ने मदद का अपील किया था।

इसकी जानकारी छुरा से संचालित हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप-छुरा के सदस्यों को मिलने पर वास्तविकता की पड़ताल के लिए ग्रुप सदस्यों ने पीड़िता से मुलाकात किया और वस्तुस्थिति से अवगत होने के उपरांत हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा के द्वारा उनके उपचार हेतु 10000 रु का चेक उनके निवास पर जाकर प्रदान किया।हैल्पिंग ग्रुप छुरा के समस्त सदस्यों ने श्रीमती भुनेश्वरी सिन्हा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना किया है और आमजन से भी पीड़िता के सहयोग का अपील किया है।ग्रुप द्वारा प्रेषित आर्थिक सहयोग के अलावा ग्रुप के सदस्य श्री हेमचंद देवांगन द्वारा 3000 रु व्यक्तिगत रुप से,श्री विकास पारख द्वारा सिलिंग फैन व 1500 रु,भीम निषाद द्वारा रायपुर जाने के लिए वाहन सुविधा व गरियाबंद के श्री हरीश ठक्कर द्वारा राशन सामग्री प्रदान किया गया।यह जानकारी ग्रुप के सचिव श्री लक्की मेमन और कोषाध्यक्ष श्री गोपाल सोनी द्वारा दिया गया है।

YOUTUBE
Back to top button