gariyaband news

हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप द्वारा प्रदान किया गया आर्थिक सहयोग

विगत दिनों छुरा निवासी श्री वकील मोहम्मद द्वारा सर्जरी हेतु आर्थिक सहयोग का अपील प्राप्त हुआ था। जिसमें प्रार्थी ने बताया कि दिसंबर 2021 में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थी और हाथ की सर्जरी की गई थी।छ: महीने पश्चात उन्हें पुनः सर्जरी का सुझाव ईलाज करने वाले डाक्टरों द्वारा दिया गया था।लेकिन आर्थिक रुप से अक्षम होने के कारण विलंब हो रहा था।तब उनको चैरिटी ग्रुप के बारे में पता चला और उन्होंने ग्रुप से सहयोग के लिए अपील किया।उनके आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए श्री वकील मोहम्मद,छुरा को ग्रुप की ओर से दस हजार रु की आर्थिक सहायता दिनांक 6 जून 2022 को प्रदान किया।यह जानकारी ग्रुप के सचिव श्री लक्की मेमन और कोषाध्यक्ष श्री गोपाल सोनी द्वारा प्रदान किया गया।

YOUTUBE
Back to top button