
सीआरपी प्रशिक्षण से शहरी क्षेत्र के स्व सहायता समूहों को मजबूत करने व स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा – गफ्फू मेमन
गरियाबंद – दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन कार्यक्रम अंर्तगत स्व सहायता समूह से चयनित 31 सक्रिय महिला सदस्यों (सीआरपी) का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को संपन्न हुआ। शिविर में शहरी क्षेत्र में बने स्व सहायता समूहों को मजबूत करने तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।



इस अवसर समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन थे। कार्यक्रम में उन्होनें कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष रूप से जोर दे रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई है। उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपने अपने क्षेत्र में जाकर शहर की अन्य महिलाओं को एक जुट करे और उन्हें समूह में जोड़ने का प्रयास करे। साथ ही उन महिलाओं को शासन के विभिन्न रोजगारमुलक योजनाओं को जानकारी देते हुए उन्हें लाभान्वित करे। इस दौरान नपा अध्यक्ष मेमन ने स्व सहायता समूह की महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
इसके पूर्व मिशन मैनेजर राजेश्वर ने बताया कि स्व सहायता समूह की सक्रिय महिलाएं जो सामुदायिक सरोकार के लिए कार्य करना चाहती है उनके लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। दो दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं को स्व सहायता समूह गठन, कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने, कौशल प्रशिक्षण दिलाने तथा जरूरतमंदो स्वरोजगार कार्यक्रम से जोड़ने की प्रकिया समझाई गई। शासन की योजनाओं का लाभ कैसे मिलता हैं उसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही रीडिंग बुक भी प्रदान की गई जिसमे शासन की रोजगार मूलक, स्वास्थ्य लाभ से संबंबित सहित अन्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सांसद प्रतिनिधि प्रह्लाद सिंह ठाकुर, नगर पालिका अधिकारी हितेंद्र यादव, इंजि केशनाथ साहू, महिला सामुदायिक संगठक नीलिमा यादव सहित समस्त सीआरपी महिला उपस्थित थे।