
gariyaband news
हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप ने दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए किया सहयोग।
गरियाबंद।ग्राम खुंटेरी फिंगेश्वर निवासी श्री पुनीत राम साहू का पुत्र नमन साहू मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नाम के एक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त है।इस बीमारी के ईलाज के लिए उनके पिताजी ने शासन प्रशासन से मदद की अपील किया है।इसी तारतम्य में छुरा से संचालित हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप-छुरा के सदस्यों को जानकारी मिलने पर आज बच्चे के पिता श्री पुनीत राम साहू को दस हजार रुपए का चेक आंशिक आर्थिक सहायता के रुप में प्रदान किया गया।यह जानकारी ग्रुप के सचिव श्री लक्की मेमन द्वारा दिया गया है।