
नगर पालिका सरायपाली द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्य
सरायपाली :- नगर पालिका सरायपाली नगर क्षेत्रान्तर्गत अव्यवस्थित दुकान / ठेला को व्यवस्थित किये जाने हेतु नगर पालिका सरायपाली द्वारा चौपाटी निर्माण कार्य किया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में उक्त चौपाटी में वृक्षारोपण कार्य नगर पालिका परिषद सरायपाली के अध्यक्ष श्री अमृतलाल पटेल, उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला गंगाराम पटेल, श्री हरदीप सिंह रैना (पार्षद वार्ड क्रं. 08), श्री सुरेश भोई (पार्षद वार्ड क्रं. 14), श्रीमती दुर्गा खीरचंद बारी (पार्षद वार्ड क्रं. 01), श्रीमती राखी गणेश चौहान (पार्षद वार्ड क्रं. 15), श्रीमती मोनालिसा प्रकाश सिंह (पार्षद वार्ड क्रं. 03 ), श्री गोपाल अग्रवाल (एल्डरमेन) श्री विकास सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जफर खान, एवं नगर पालिका सरायपाली के कर्मचारियों तथा राधारानी महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, महालक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, ओम महाशक्ति महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष एवं सदस्यगणों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्य किया गया।
तदाशय की जानकारी श्री जफर खान मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सरायपाली द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया गया।