महासमुंद

नहीं रहा महासमुंद जिले का सिंघम। आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है पुलिस

बड़ी खबर

महासमुंद नारकोटिक्स सेल में पदस्थ एएसआइ विकास शर्मा का बेरहमी से हत्या कर दी गई है महासमुंद पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।

महासमुंद। पुलिस के जाबांज जवान विकास शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे। नारकोटिक्स सेल में वे एएसआइ के पद पर सेवारत थे। अज्ञात लोगों ने उनके घर के पास प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महासमुन्द नारकोटिक्स सेल में पदस्थ एएसआइ विकास शर्मा पर शनिवार रात साढ़े 10 बजे अज्ञात हमलावरों ने प्राणघातक वार किया। जिससे विकास शर्मा लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने उन्हें पास के ही निजी चिकित्सालय जैन नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। करीब 45 मिनट बाद रात सवा 11 बजे डॉ विमल चोपड़ा ने उनके देहावसान की जानकारी दी।


महासमुंद के मूल निवासी 41 वर्षीय विकास शर्मा छात्र जीवन से बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने बेहतर खेल से कई मेडल अपने नाम किया। पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती पर प्रशिक्षण केंद्र में अच्छे प्रदर्शन से उन्हें सीधा प्रधान आरक्षक की पदोन्नति मिली। बाद से वे क्राइम ब्रांच में सेवा देते रहे। वे सभी टास्क पर अपने अधिकारियों के विश्वास पर खरा उतरते रहे। एक टास्क में खुद व एक सिपाही, एक नगर सैनिक के साथ दिल्ली जाकर चिटफंड कंपनी एचबीएन के डायरेक्टर अमरिंदर सिंह को दिल्ली से ही अपने कौशल से पकड़कर लाने में कामयाब हुए थे।
तब तत्कालीन आइजी (रायपुर रेंज) जीपी सिंह ने विकास सहित तीन जवानों को विशेष पारितोषिक देकर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दी थी। तब से विकास एएसआइ के पद पर सेवा दे रहे थे। विकास स्नेक केचर के रूप में शहर भी विख्यात थे। लोगों के घरों में निकले विषैले सांप को आसानी से पकड़कर जंगल छोड़ने में विकास को महारत हासिल थी।
घटना के बाद से पुलिस सरगर्मी के साथ अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि उनके शासकीय आवासगृह के समीप ही लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पीछे शराब के नशे में आपस में कुछ लोग लड़ रहे थे। उन्हें हटाने विकास पहुंचे थे। इन्‍हीं लोगों ने विकास पर जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान विकास को नजदीक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

डॉ.भास्कर राव पांढरे

डॉ.भास्कर राव पांढरे वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए हैं । इन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में सह संपादक के पद पर अपने दायित्वों का व निर्वहन किया है ।2023 की विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभाओं में जनता का अभिमत जानने के लिएजननायक कार्यक्रम लेकरपहुंचे थे , जो विधानसभा चुनाव के दौरान बहुत लोकप्रिय हुआ था । वर्तमान में यह The Howker News के प्रधान संपादक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
YOUTUBE
Back to top button