
उत्तर प्रदेश की जनता ने मोदी योगी की जोड़ी पर जताया विश्वास – गफ्फू मेमन
BJP की धूम! चार राज्यों में भाजपा की वापसी, बीजेपी कार्यकर्ताओं में जीत का जश्न, भगवा और लाल रंगों से मना रहे होली
गरियाबंद – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित 4 राज्यों के चुनाव परिणाम में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत और जीत मिलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक में जबरदस्त आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इसके साथ ही बाजे गाजे ओर ढोल नगाड़े को धूम में कार्यकर्ता नाचते भी दिखाए दिए। तिरंगा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे भी लगाएं।
ज्ञात हो कि गुरुवार सुबह से पांच राज्यों के चुनाव परिणाम की गिनती जारी है। दोपहर तक इसमें उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मणिपुर और गोवा में भाजपा का सत्ता में आने का रास्ता हो गया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चुनाव परिणाम में पूरे देश की नजर टिकी थी। जैसे ही दोनों राज्यों में भाजपा को बहुमत मिलते नजर आया पूरे देश के साथ गरियाबंद के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर दौड़ गई। दोपहर गरीब तीन बजे भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में तिरंगा चौक के पास एकत्रित हुए और इस जीत की खुशी में काफी देर तक आतिशबाजी और नारेबाजी की। भाजपा ने रंग खेल कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत की उत्साह दिखाया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भाजपा ने दोनों राज्यों में काफी मजबूती और दमदारी के साथ सत्ता में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों राज्यों के अलावा मणिपुर व गोवा में भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है जिसके चलते भाजपा में खुशी की लहर है। मेमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में चारों राज्यों में भाजपा ने जीत की दहलीज को पार किया है इसके अलावा उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफियाओं पर बुलडोजर चला और विकास की जो नई गाथा भाजपा ने उत्तर प्रदेश में लिखी उसका परिणाम आज ऐतिहासिक जीत के रूप में देखने को मिला। मेमन ने चार राज्यों के इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को और नेतृत्व को अपनी ओर से बधाई ज्ञापित की।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला है, यहां कि जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि बीते 5 सालों में इन चारों राज्यों में भाजपा ने जो विकासमुखी योजनाएं चलाई और सभी वर्ग के विकास को रेखांकित किया इसी का नतीजा है कि इन राज्यों की जनता ने फिर से भाजपा को सत्ता की चाबी सौंपी है। चंद्राकर ने कहा कि चार राज्यों के चुनाव परिणाम ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अब देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरीके से नकार दिया है, चारों राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना इस बात की पुष्टि करता है कि अब देश की जनता विकास की राजनीति पसंद करती है। एक परिवार की जुमलाबाज पार्टी उन्हें मंजूर नही।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में जनता ने भाजपा के विकास की नीति पर विश्वास जताया है। चारों राज्यों में भाजपा जिस प्रकार जीत दर्ज की पूरे देश को एक संदेश दिया है कि अब जनता का विश्वास भाजपा के विकास कार्यों और उनके नीतियों के प्रति काफी ज्यादा और गहरा हो गया है। उन्होंने कहा कि 35 सालो के बाद उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार जनादेश मिला और यह इतिहास भाजपा ने बनाया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा सरकार में हुआ चौमुखी विकास इसका आधार बना।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा महामंत्री अनिल चंद्राकर, अनूप भोसले, घनश्याम सिन्हा, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, आसिफ मेमन, युगल समदरिया, परस देवांगन, आशीष शर्मा, बिंदु सिन्हा, , विष्णु नेताम, धनंजय नेताम, पारस ठाकुर, शेषनारायण गजभिये, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयानी, तारकेश्वरी साहू, सीमा जांगड़े, मधु देवांगन, दीपक तिवारी, रितेश यादव, भीम साहू, प्रीति गनवीर, जमुना गजभिये, चंदन रामटेके, विशाल साहू, विनोद नेताम, आनदं ठाकुर, राज डे, अविनाश दीवान, राधेलाल पटेल सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।