Dhamtari News

धमतरी में माँ विंध्यवासिनी बिलाई माता की महापूजा एवं श्रृंगार सम्पन्न


मंदिर पुजारी परिवार द्वारा किया गया भव्य आयोजन – स्वयंभू हैं माँ विंध्यवासिनी

धमतरी। नगर की आराध्य देवी, स्वयंभू माँ विंध्यवासिनी बिलाई माता मंदिर परिसर में सोमवार को पुजारी परिवार एवं पुजारी समिति द्वारा महापूजा, श्रृंगार और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर नगर के सुख-समृद्धि, सनातन धर्म की रक्षा, गौ माता की सेवा-सुरक्षा, संतों और ब्राह्मणों के कल्याण तथा समस्त विश्व के मंगल की कामना की गई।

पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान

मंदिर परिसर एवं गर्भगृह में माता का अभिषेक, श्रृंगार, दुर्गा सप्तशती पाठ, यज्ञ, हवन और पूजन सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात 108 दीपों से भव्य महाआरती की गई। अंत में भोग, भंडारा और यज्ञाचार्य एवं पाठकर्ताओं सहित सभी पंडितों का सम्मान किया गया।

पुजारी समिति एवं आयोजन में शामिल प्रमुख सदस्य


इस आयोजन में पुजारी समिति के वरिष्ठ पुजारी एवं पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —
पं. जनक प्रसाद शर्मा, श्री मुरली प्रसाद शर्मा, श्री राजेंद्र चतुर्वेदी, श्री अश्वनी दुबे (नारायण दुबे), पं. नीलकमल शर्मा, पं. शुभम दुबे, पं. ऋतुराज शर्मा, पं. धर्मेन्द्र (राजा) तिवारी, पं. विजय शर्मा, पं. ललित शुक्ला, पं. अवधेश शर्मा, पं. भीष्म शुक्ला, पं. त्रिलोकी प्रसाद शुक्ला, पं. अरुण तिवारी, पं. सालिक (भोलू) तिवारी, पं. गुड्डू तिवारी, पं. खुबेन्द्र काली शर्मा (पूनम शर्मा), पं. पिंटू शर्मा, पं. उमाशंकर शर्मा एवं पं. विक्की शुक्ला।

भव्य आयोजन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही। माता के श्रृंगार एवं आरती के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे। वातावरण जयकारों, मंत्रोच्चार और आरती की गूंज से भक्तिमय बना रहा।

YOUTUBE
Back to top button