cgnewsDhamtari News

केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया भाजपा ने कहा विकसित भारत के लिए बजट तो कांग्रेस ने कहा जनविरोधी नीतियों का दस्तावेज

धमतरी! भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्त वर्ष 2026 -27 का आम बजट पेश की जिसमें भाजपा नेताओं ने सराहा तो कांग्रेस ने इस बजट को निराशा जनक बताया बजट प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए धमतरी महापौर रामू रोहरा ने कहा यह बजट विकसित भारत के 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है सभी चीज को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया जाता है और इस बजट में सब समाहित है।

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री वरिष्ठ नेता कविंद्र जैन ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में अनुमान से अधिक सुधार होना यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विश्व महान आर्थिक शक्ति बनने के ओर अग्रसर है श्री जैन ने आगे कहा केंद्रीय बजट जनहित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। साथ ही महगांई पर नियंत्रण पर भी फोकस है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सह प्रभारी प्रीतेश गांधी ने कहा कि यह बजट किसानों के हित युवाओं के रोजगार परक भविष्य व्यापार एव उद्योग के विस्तार और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के स्पष्ट दीर्घकालिक सोच दिखाई देता है।भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार की सोच हमेशा जनहित में होता है इसलिए केंद्रित बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच विकसित भारत के लिए है।कांग्रेस नेता नीलम चंद्राकार ने कहा इस बजट में गरीब किसान मजदूरों के लिए बजट निराशा जनक है इस बजट से कही कोई विकसित भारत नहीं सुधरेगा।पूर्व शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दव्य नरेश जसूजा साथ ही नगर निगम वरिष्ठ पार्षद योगेश लाल दोनो ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह बजट निराशाजनक बजट है पहले भी केंद्रीय बजट में ये सभी बाते होती थी लेकिन धरातल में यह कभी विकास हित में नहीं रहा आज जो रोजगार पर बात होनी चाहिए वो सब जुमला बनकर रह गया प्रधान मंत्री मोदी ने देश को हमेशा धर्म के नाम पर गुमराह करके रखा है।भखारा नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष अविनाश गौर बिट्टू ने कहा कि केंद्रीय बजट आम जनमानस के हित में नहीं है सिर्फ दिखावा है अब जनता भाजपा के असली चेहरे को जल्दी बेनकाब करेगी।

YOUTUBE
Back to top button