gariyaband news

श्रद्धा ठाकुर को नियुक्त किया गया बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा का प्रभारी,

परमेश्वर राजपूत, छुरा

छुरा….कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्रीमती फूलोदेवी नेताम,सुश्री नीता दसुजा ,राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रभारी श्रीमती सुनीता सहरावत,की सहमति से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेश के 90 विधानसभा के महिला कांग्रेस के प्रभार सौंपे हैं।उक्त बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती श्रद्धा ठाकुर को पार्टी के प्रति सक्रियता को देखते हुये बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिस पर उन्होंने कहा कि मुझे नई जिम्मेदारी देने पर फूलोदेवी नेताम दीदी,एवं उनका शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत आभार।श्रीमती श्रद्धा ठाकुर के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी बनने पर जिले के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा जा रहा है।नवनियुक्त बिन्द्रानवागढ़ प्रभारी श्रीमती श्रध्दा ठाकुर ने चर्चा में बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी के द्वारा मुझे बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी बनाकर दायित्व सौंपा गया। उसके अनुरूप पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करूँगी। और कांग्रेस पार्टी की रीति नीति व जनहित कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए हमेशा अग्रसर रहूंगी।


जिसके लिए भूमि लता यादव ब्लाक अध्यक्ष अमलीपदर, चंदा बारले जनपद सदस्य सभापति ,प्रियंका कपिल, ब्लाक अध्यक्ष मैनपुर, खिलेश्वरी आयाम जनपद सदस्य सभापति,सरस्वती नेताम जनपद सदस्य, , नवीना मरकाम जनपद सदस्य, लालिमा ध्रुव, ममता ध्रुव, छत्ररानी ध्रुव,
जीवन यादव, भूपेंद्र मांझी ब्लाक अध्यक्ष देवभोग, उमेश डोंगरे युवा कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष, नूतन मरकाम श्रीमती पुष्पा ध्रुव,श्रीमती नंदिनी त्रिपाठी,ब्लाक अध्यक्ष गरियाबंद,श्रीमती प्रेमशीला, श्रीमती लक्ष्मीठाकुर,अमित मिरी,प्रदेश प्रभारी,अमृत पटेल,विधानसभा प्रभारी के साथ अमितेश शुक्ला ,प्रथम पंचायत मंत्री, जनकराम ध्रुव ,प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी समाज, युगल किशोर पाण्डेय ,पीसीसी,श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर,जिला पंचायत अध्यक्ष, गरियाबंद,श्रीमती लक्ष्मी साहू,जिला पंचायत सदस्य, नीरज ठाकुर, संजय नेताम उपाध्यक्ष जिलापंचायत, श्रीमती मधुबाला रात्रे,सदस्य जिलापंचायत,श्रीमती पुष्पा साहू,जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर, श्रीमती राजकुमारी सोनी पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस,मोहम्मद हफीज खान,ब्लाक अध्यक्ष गरियाबंद, ललिता यादव ब्लाक अध्यक्ष अमलिपदर,भोलाराम जगत,ब्लाक अध्यक्ष मैनपुर,श्रीमती तारणी चंद्राकर ,जिला पंचायत धमतरी,सभी ने बधाई दी है।

YOUTUBE
Back to top button