
राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जन संपर्क विभाग ने लगाया छायाचित्र प्रदर्शनी…..
छुरा…राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर गरियाबंद जन संपर्क विभाग ने स्टाल लगाकर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाकर लोगों को सरकार के योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। इस क्रम में दो दिन जिला मुख्यालय गरियाबंद, एवं एक एक दिन देवभोग,मैनपुर में यह कार्यक्रम किया गया। इसी क्रम में आज एकदिवसीय छुरा में लगाया गया था जहां आम लोगों को सेवा जतन सरोकार, न्याय का नया अध्याय, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, अन्नदाता, समृद्ध खेती खुशहाल किसान, युवाओं को नई सुविधाएं नए अवसर जैसी किताब व पाम्पलेट वितरित करते हुए जानकारी दी गई।



इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर राज्य सरकार के इन योजनाओं के बारे में लोगों ने जानकारी ली।अगले दिन यह छायाचित्र प्रदर्शनी फिंगेश्वर में लगाते हुए गरियाबंद जिले में यह कार्यक्रम का समापन होने की जानकारी जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी राजकुमार दिवान के द्वारा दी गई।