gariyaband news

गरियाबंद युवा कांग्रेस के नए ज़िला अध्यक्ष बने गौरव मिश्रा

गरियाबंद- कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आबिद ढेबर एवं पार्षद रितिक सिन्हा ने यूथ कांग्रेस के नये अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट् कर बधाई देते हुए शुभकामनांए दी,आज छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो गया है। आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे। वहीं गौरव मिश्रा को गरियाबंद ज़िले के यूथ कांग्रेस के नये अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है , इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा हो गयी है। प्रदेश पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष के वोटों की घोषणा की गयी है।-वहीं अमृत पटेल को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुना गया है , उलीखनीय है की इस चुनाव में युवक कांग्रेस के सभी सदस्यों ने मोइबाइल के ज़रिये अपना मतदान किया अपने नेता का चुनाव इनके योग्यता के अनुसार किया यह चुनाव मोबाइ के ज़रिए प्रजातांत्रिक तरीक़े से पहली बार किया गया जिसमें युवक कांग्रेस के नेताओं ने भाग लिया,

गौरव मिश्रा ने जीत का श्रेय दिया अपने कार्यकर्ताओं को दिया

गौरव मिश्रा ने कहा की चुनाव तो एक प्रक्रिया है जिसमें युवक कांग्रेसियों ने भाग लिया है, हार और जीत तो लगी रहती है हम सभी को मिलकर कांग्रेस को मज़बूत बनाए के लिए और कांग्रेस के विचार धराओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है,

कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आबिद ढेबर ने कहा

गौरव मिश्रा को गरियाबंद ज़िले के यूथ कांग्रेस के नये अध्यक्ष के रूप में चुना गया मैं उनको बधाई देता हूँ साथ ही अन्य पदाधिकरियों को भी बहुत-बहुत बधाई। ढेबर ने 80 पार का नारा लगाते हुए कहा कि उम्मीद करता हूं कि आप युवाओं की आवाज बनकर पार्टी की रीति-नीतियों के अनुरूप जनहित के लिए संघर्ष करेंगे।और साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में दोनों विधानसभा में जीत हासिल करेंगे साथ ही 2023 में कांग्रेस पार्टी की एक मज़बूत सरकार बनाएँगे।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आबिद ढेबर वार्ड नंबर 15 पार्षद ऋतिक सिन्हा,(पूर्व प्रदेश सचिव यूथ कोंग्रेस अवधेश प्रधान )निरंजन प्रधान,अवनीश तिवारी,अहसन मेमन,शफीक खान,लोकेश सिन्हा,भोला सिन्हा,पुनीत नेताम, प्रशांत राठौर, यमन ठाकुर,केशु सिन्हा,(ज़िला अध्यक्ष एनएसयुआई रितेश दीक्षित )भागीरथी साहू ,संजीव यदु,प्रेम सिंह, पोखराज,पिंटू , अनुराग चंद्राकर,वंश चन्द्राकर दनेंद्र चौहान,संतोष ध्रुव,यशवंत निर्मलकर,दीपक निषाद ,राजू निषाद, चीनू ठकुर ,संतोष सिन्हा,चंदन तारक,अरबाज़ खान,आनिस मेमेन,के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE
Back to top button