gariyaband news

राजस्व पटवारी संघ प्रदेश कार्यकारिणी : दानी सिंह ठाकुर को मिली प्रान्त संगठन मंत्री की जिम्मेदारी

रायपुर।छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रांत अध्यक्ष भागवत कश्यप, संघठन मंत्री दानी सिंह ठाकुर पढ़ें पूरी कार्यकारिणी की सूची
छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन आज रायपुर में संघ के सदस्यों के द्वारा किया गया। प्रांत अध्यक्ष के पद पर भागवत कश्यप एवं प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर दानी सिंह ठाकुर निर्वाचित हुए हैं।


गौरतलब हो कि राजस्व पटवारी संघ का प्रदेश स्तरीय चुनाव सभी संभागों मे 22 मई को संपन्न हुआ था । जिसमे समस्त प्रदेश से जिला अध्यक्ष ,तहसील अध्यक्ष ने भारी संख्या मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उक्त बैठक का आयोजन पूजेरी पार्क रायपुर मे किया गया था।
गौरतलब हो कि राजस्व पटवारी संघ का प्रदेश स्तरीय चुनाव सभी संभागों मे 22 मई को संपन्न हुआ था । जिसमे समस्त प्रदेश से जिला अध्यक्ष ,तहसील अध्यक्ष ने भारी संख्या मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उक्त बैठक का आयोजन पूजेरी पार्क रायपुर मे किया गया था।
नवनियुक्त कार्यकारिणी इस प्रकार है -भागवत कश्यप प्रांताध्यक्ष, ज्योति उपप्रांताध्यक्ष, राजेशा वंजारी, महामंत्री सतीश चंद्राकर कोषाध्यक्ष, शिव कुमार साहू सचिव, बृजेश सिंह राजपूत, सहसचिव, इंद्रदेव कश्यप सह सचिव दानी ठाकुर संगठन मंत्री अरविंद मराठी प्रचार मंत्री,यशवत देवांगन प्रचार मंत्री, श्वेता वैष्णव प्रचार मंत्री, बिष्णु मरकाम प्रचार मंत्री, शैलेष मेहता प्रचार मंत्री, रत्नेश भदोरिया संयोजक, बिरेन्द्र बैस प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। नई कार्यकारिणी गठन के दौरान उपस्थित जिला अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष सहित छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के सदस्यों के द्वारा नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी है।

डॉ.भास्कर राव पांढरे

डॉ.भास्कर राव पांढरे वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए हैं । इन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में सह संपादक के पद पर अपने दायित्वों का व निर्वहन किया है ।2023 की विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभाओं में जनता का अभिमत जानने के लिएजननायक कार्यक्रम लेकरपहुंचे थे , जो विधानसभा चुनाव के दौरान बहुत लोकप्रिय हुआ था । वर्तमान में यह The Howker News के प्रधान संपादक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
YOUTUBE
Back to top button