
कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू
पांडुका : छुरा विकास खंड में डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत युवा नेता औऱ छुरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा अगुआई में क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों को सदस्य बनाया गया। कांग्रेस पार्टी से जुड़कर लोगों ने खुशी का इजहार किया।
कांग्रेस पार्टी ने ग्राम पंचायत रजनकटा पूर्व ग्राम समिति अध्यक्ष गणेश साहू, पूरन सिंह ध्रुव,खोवा लाल साहू,चूड़ामणि निषाद सहित दर्जनों व्यक्तियों को डिजिटल सदस्यता के माध्यम से कांग्रेस का सदस्य बनाया गया। मिश्रा ने कहा कि पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान प्रगति पर है। जल्द ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से प्रबुद्ध जनों तक पहुंचने का मौका मिला है। प्रबुद्ध नागरिकों को प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीति से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन-जन तक छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जा रहा है। सरकार गांव -गरीबों और किसान के हित में काम कर रही है। कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों के हितों में फैसला लिया गया है। किसानों को लाभ पहुंचाने की दिशा में भी कार्य हो रहे हैं। भुपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ अशिमता औऱ रिवाजों को संजोए रखने की दिशा में कार्य कर रही है।जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर लोगों से कांग्रेस से जुड़ने की अपील की जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारी राजू निषाद,गणेश राम साहू,खोवा लाल साहू,पूरन सिंह ध्रुव,चूड़ामणि निषाद के साथ बड़ी संख्या मे युवा साथी मौजूद थे।