gariyaband news

छेर छेरा तिहार के अवसर पर नपा अध्यक्ष मेमन ने बच्चों को बांटे जिले वासियों को दी छेर छेरा की बधाई

गरियाबंद – सोमवार को छत्तीसगढ़ के पारम्परिक तिहार छेर छेरा के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर के वार्ड क्रमांक आठ में नन्हे बच्चों बीच छेर छेरा की खुशिया बांटी। सुबह से गली गली घर घर घुमकर छेरछेरा मांगने निकले बच्चों को उन्होने तिहार के अवसर पर अपनी ओर से बिस्किट के पैकेट और नगद राशि भेंट की। बच्चों को त्यौहार की बधाई दी और इसके साथ जिले वासियों को भी उन्होने छेर छेरा के तिहार की बधाई दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष

मेमन ने कहा कि छेरछेरा छत्तीसगढ़ का प्रमुख पारम्परिक तिहार है। इस दिन बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। नन्हे नन्हे बच्चों के मुख से छेरछेरा की अनूठी और मीठी आवाज सुनकर मन प्रफुल्लित हो जाता है। यही इस तिहार की सबसे अच्दी बात है। इस दौरान उन्होने अपने बचपन के दिन भी याद करते हुए कहा कि बचपन में वे भी अपने दोस्तों के साथ छेरछेरा मांगने निकलते थे। बड़ों बुजुर्गों से छेरछेरा मांग कर इस तिहार का भरपुर आंनद लिए है।

बच्चों ने पालिका अध्यक्ष को जब घेरा और छेर छेरा में माँगा

वार्ड निरक्षण करते वक्त अचनाक सभी बच्चों ने अपने पालिका अध्यक्ष ग़फ़्फ़ु मेमन को घेर लिया और छेर छेरा में मंगा फिसलपट्टी और झूला पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को प्रोमिस करते हुए कहा बच्चों बहुत जल्द आप लोगों के किए वार्ड में झूला और फिसलपट्टी के साथ ओपन जीम भी बनाया जाएगा ।

बाक्स में – इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन एवं उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने वार्ड क्रमांक आठ का औचक निरीक्षण भी किया। मौके पर उन्होने वार्डवासियों की समस्याएं भी सुनी और उनका त्वरित निराकरण भी किया। इस दौरान वार्डवासियों से उन्होने पेजयल, साफ सफाई सहित अन्य कार्यो की जानकारी दी। बच्चो की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष ने शीघ्र ही वार्ड में झुल्ला और अन्य खेल सामाग्री उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस अवसर पर उनके साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, सभापति वंस गोपाल सिन्हा सांसद प्रतिनिधि टिंकु ठाकुर पूर्व पार्षद योगेश बघेल अश्वनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्ड क्रमांक आठ के बच्चे ओर वार्डवासी भी मौजुद थे।

YOUTUBE
Back to top button