cgnews

रोटरी क्लब धमतरी ने अछोटा में किया वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

धमतरी। रोटरी क्लब धमतरी द्वारा रविवार को अछोटा स्थित जायसवाल फार्म में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती बीणा गुप्ता एवं श्रीमती सरोज जायसवाल ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “बचपन में हम सभी ने ‘वृक्ष हमारे मित्र हैं’ पर निबंध लिखा था। हम जानते थे कि वृक्ष हमें प्राणवायु, फल, छाया और जीवन देते हैं, लेकिन आज प्रकृति हमसे पूछ रही है कि क्या हमने उन बातों को अपने जीवन में उतारा है।” उन्होंने कहा कि “आज का वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी पवित्र जिम्मेदारी है। पौधा लगाना आसान है, लेकिन उसे वृक्ष बनाना ही सच्ची सेवा और सच्चा राष्ट्रधर्म है। हमें केवल पौधे नहीं लगाने, बल्कि उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह सहेजने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लेना होगा। जब पेड़ बचेंगे, तभी जीवन बचेगा और जब धरती हरी होगी, तभी भविष्य सुनहरा होगा। आइए, निबंध लिखने वाली पीढ़ी नहीं, बल्कि वृक्ष उगाने वाली पीढ़ी बनें। आज लगाया गया एक पौधा, आने वाले कल की सबसे अनमोल विरासत है।”

कार्यक्रम में क्लब की सचिव जागृति दोशी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पिंकी खंडेलवाल, सचिन खंडेलवाल, अजय गोयल, पायल गोयल, सलज अग्रवाल, डॉ. सुमित गुप्ता, अमित जायसवाल, पल्लवी जायसवाल, डॉ. विभोर नंदा, डॉ. आस्था नंदा, डॉ. मुरारी वसानी, श्रुति वसानी, डॉ. राजेश मित्तल, डॉ. इकबाल परवेज, डॉ. विवेक तिग्गा, सीए अभिषेक गोयल, सीए श्रवण गोयल, आर. के. साहू, घनश्याम राव मगर, सुधा शर्मा, आशीष गोयल, अजित खंडेलवाल सहित रोटरी क्लब धमतरी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए आधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।

YOUTUBE
Back to top button