
cgnews
धमतरी : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले भखारा के नेताप्रतिपक्ष अविनाश गौर बिट्टू
धमतरी जिले की राजनीति को लेकर भखारा नगर पंचायत के नेताप्रतिपक्ष अविनाश गौर बिट्टू ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल l से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान उन्होंने धमतरी जिले के भखारा ब्लॉक की पंचायत, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक स्थिति की जानकारी साझा की।अविनाश गौर बिट्टू ने जिले में कांग्रेस संगठन की सक्रियता, जनसमस्याओं और स्थानीय राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की। इस अवसर पर धमतरी जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर एवं जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर भी मौजूद रहींबैठक
के दौरान आगामी राजनीतिक रणनीतियों, संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। नेताप्रतिपक्ष अविनाश गौर बिट्टू ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।





Touch Me