Dhamtari News

जन्मदिन विशेष : संगठन में लगातार बढ़ रहा है रंजना साहू का कद

धमतरी।धमतरी विधानसभा की पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू का जन्मदिन इस वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही धमतरी शहर और आसपास का विधानसभा क्षेत्र पोस्टरों और होर्डिंग्स से सजा नजर आया। विधायक निवास पर आकर्षक पाल पंडाल सजाया गया, जहां कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। फोन कॉल्स और संदेशों के माध्यम से बधाइयों का सिलसिला सुबह से शुरू हुआ और देर रात तक जारी रहने की संभावना है। यह दृश्य इस बात का प्रमाण है कि रंजना साहू का कद भाजपा संगठन और जनता दोनों के बीच लगातार ऊंचा हो रहा है।

विधायक रहते हुए रंजना साहू ने न केवल धमतरी बल्कि पूरे क्षेत्र में विकास की दिशा तय की और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया। कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव और संगठन में उनकी सक्रियता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। इन्हीं गुणों को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। यह पदभार केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक यात्रा के नए अध्याय का संकेत है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रंजना साहू का कद पार्टी संगठन में निरंतर बढ़ रहा है। उनका जमीनी जुड़ाव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद उन्हें भविष्य की राजनीति में और भी मजबूत स्थान दिला रहा है। शुभचिंतक और कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि आने वाले चुनावों में पार्टी एक बार फिर उन पर भरोसा जताएगी। उनका कहना है कि रंजना साहू प्रदेश की राजनीति में भाजपा के लिए एक विश्वसनीय और सशक्त चेहरा बन चुकी हैं।

गौरतलब है कि भाजपा में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इस परिप्रेक्ष्य में रंजना साहू का उदय केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति का सशक्त उदाहरण भी है। उनकी लोकप्रियता और संगठनात्मक समझ उन्हें भविष्य में और भी बड़ी जिम्मेदारियों तक ले जा सकती है।

रंजना साहू का जन्मदिन महज एक व्यक्तिगत अवसर नहीं बल्कि भाजपा संगठन में बढ़ते उनके कद, जनता के स्नेह और कार्यकर्ताओं के विश्वास का सजीव प्रतिबिंब है। धमतरी से लेकर पूरे प्रदेश तक उनकी सक्रिय भूमिका आने वाले वर्षों में भाजपा की रणनीति और मजबूती का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रही है।

यह दिन केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं बल्कि भविष्य की राजनीति में रंजना साहू की अहमियत और संभावनाओं का भी स्पष्ट संदेश है।

डॉ.भास्कर राव पांढरे

डॉ.भास्कर राव पांढरे वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए हैं । इन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में सह संपादक के पद पर अपने दायित्वों का व निर्वहन किया है ।2023 की विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभाओं में जनता का अभिमत जानने के लिएजननायक कार्यक्रम लेकरपहुंचे थे , जो विधानसभा चुनाव के दौरान बहुत लोकप्रिय हुआ था । वर्तमान में यह The Howker News के प्रधान संपादक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
YOUTUBE
Back to top button