cgnews

औचक निरीक्षण से हुआ गुटखे के खेल का खुलासा, दो दुकानों से 09 बोरी जब्त

खाद्य विभाग की कार्रवाई,

09 बोरी संभावित गुटखा जब्त, नमूने जांच को भेजे गए

महासमुंद। जिले में प्रतिबंधित एवं संदिग्ध तंबाकू उत्पादों के विरुद्ध खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंजपारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान दो प्रतिष्ठानों से कुल 09 बोरी संभावित गुटखा जब्त किया गया है।

जब्त सामग्री के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।विभागीय टीम ने गंजपारा स्थित मेसर्स मनभावन एजेंसी एवं मेसर्स हरीश जनरल स्टोर में आकस्मिक जांच की। निरीक्षण के दौरान मेसर्स मनभावन एजेंसी से 08 बोरी ‘पान पसंद’ नामक कुल 276 पैकेट संभावित गुटखा अभिगृहित किया गया। वहीं मेसर्स हरीश जनरल स्टोर से 01 बोरी ‘पान पसंद’ संभावित गुटखा सीज किया गया।

कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रोशनी राजपूत एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शंखनाद भोई ने नियमानुसार नमूना संकलित कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की।अभिहित अधिकारी श्री उमेश वर्मा ने बताया कि जब्त किए गए नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की इस कार्रवाई से अवैध गुटखा कारोबार से जुड़े व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सख्ती जारी रहेगी और भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

डॉ.भास्कर राव पांढरे

डॉ.भास्कर राव पांढरे वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए हैं । इन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में सह संपादक के पद पर अपने दायित्वों का व निर्वहन किया है ।2023 की विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभाओं में जनता का अभिमत जानने के लिएजननायक कार्यक्रम लेकरपहुंचे थे , जो विधानसभा चुनाव के दौरान बहुत लोकप्रिय हुआ था । वर्तमान में यह The Howker News के प्रधान संपादक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
YOUTUBE
Back to top button