C.G.

Dhamtari : करोड़ो के लागत से बना रमसगरी तालाब पर क्यों लगा है ग्रहण?

रख रखाव के अभाव में रमसगरी खो रहा अपना अस्तित्व।

धमतरी. धमतरी शहर के 40 वार्डो में दो बड़ा तालाब है। एक मकई तालाब जिसका भी रखरखाव ठेका में देने के कारन वहां की स्थिति में सुधार है। जंहा फुल पौधे में खुशबू पनप रहे है। लेकिन वहीं बात करे रामसागरी तालाब जंहा भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ एन पी गुप्ता के कार्यकाल में करोड़ों रुपए की लागत से चारों ओर बाउंड्री तार के साथ साथ फुल पौधे एवम लोगो के चलने के लिए पेवर ब्लॉक लगाया गया था जिसकी स्थिति आज थोड़ी दयनीय है। वार्ड पार्षद को भी सुनना पड़ता है।राजस्व सभापति एवंम वार्ड पार्षद पिंटू यादव का कहना है कि आयुक्त इस संबंध में चर्चा करने पर कहती है कि अपना पार्षद निधि लगा लो अब भला पार्षद कंहा कंहा अपने छोटे से राशि को लगाए। वार्ड पार्षद होने के कारण उन्हें भी सुनना पड़ता है।पेड़ पौधों में पानी नहीं डलने से सुख रहे हरे भरे पत्ते ।अक्सर वहां सुबह शाम वॉक करने वाले एक दूसरे से चर्चा जरूर करते नजर आते है कि आखिर नगर निगम ऐसे अच्छे पार्क में ध्यान क्यों नहीं देते जबकि पहले यंहा सफाई कर्मचारी भी साफ सफाई करते दिखाई देते थे साथ ही पेड़ पौधों में पानी की भी सप्लाई हुआ करता था लेकिन वर्तमान में दयनीय स्थिति बना हुआ है। पूर्व महापौर अर्चना चौबे के समय भी 50 लाख का कार्य करवाया गया था ।महापौर से उमीद वहां रोजाना घूमने आने वालो का ।वर्तमान महापौर रामू रोहरा से वहां घूमने आने वालो का काफी उमीद है। की जिस तरह अभी मकई पार्क के लिए करोड़ो रुपय स्वीकृति करवाए है वैसे ही रमसगरी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए महापौर विशेष रुचि लेते हुए पार्क में ध्यान दे। गांजा पीने वालों पर भी कार्यवाही।इधर लोगो का कहना है कि खुले आम यंहा कुछ बदमाश युवकों द्वारा गांजा पीकर महिलाओं को अभद्र टिप्पणी करने की सूचना भी प्राप्त होते रहता है । ऐसे में यंहा एक बार दिन में पुलिस पेट्रोलिंग भी होना चाहिये ।महिलाएं भी आते है वॉक परशहर की महिलाएं भी सुबह शाम को वॉक करने आते है ऐसे में वहां सुरक्षा भी होना चाहिए क्योंकि वहां अक्सर गांजा पीने वाले बे खौफ अपने मस्ती में दिखाई देते है।ठेका पद्धति से हो सकता है सुधारकुछ लोगों का कहना है कि अगर इस पार्क को भी किसी ठेकेदार को दे दिया जाता है तो जरूर यंहा सुधार दिखाई देगा लेकिन निगम को भी वहां विशेष रुचि लेकर साफ सफाई सुंदरता पर ध्यान देना होगा।

YOUTUBE
Back to top button