
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का प्रथम धमतरी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
धमतरी। धर्म नगरी धमतरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास उनका भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा युवा नेता शुभांक मिश्रा और भाजयुमो शहर अध्यक्ष सूरज शर्मा ने अपने युवा साथियों के साथ मिलकर प्रदेशाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर ने भी अपनी युवा टीम सहित उपस्थित होकर अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पुष्प वर्षा और जयघोष के बीच राहुल टिकरिहा का स्वागत किया गया। इस मौके पर युवाओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला।
प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवा मोर्चा की सक्रियता को और अधिक बढ़ाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे।
अपने स्वागत से अभिभूत राहुल टिकरिहा ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धमतरी की पवित्र धरती और यहां के युवाओं का जोश ही संगठन की वास्तविक ताकत है। उन्होंने युवाओं से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया।
