cgnews

गांव से राष्ट्र तक विकास की चर्चा, कोमाखान में भाजपा की संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब

कोमाखान भाजपा मंडल में “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन
सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर डाला गया प्रकाश

कोमाखान (महासमुंद)।
भारतीय जनता पार्टी मंडल कोमाखान द्वारा भाजपा जिला महासमुंद के नेतृत्व में “विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संबोधन

सभा में भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पिछले 11 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू ने “विकसित भारत के निर्माण में हमारी भूमिका” विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।
वहीं जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लोचन पटेल ने “विकसित भारत का संकल्प” विषय पर विचार साझा करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया।

स्वागत, संचालन व आभार

सभा की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष नितिन जैन ने रखी एवं अतिथियों सहित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल महामंत्री हिरेंद्र उपाध्याय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री लेखमणि पटेल ने किया।

गणमान्य उपस्थितजन

इस अवसर पर मंडल के अनेक पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मुख्यतः –
सोसायटी अध्यक्ष कलाराम नायक, मंडल उपाध्यक्ष वंदना ठाकुर एवं ईश्वर चंद्राकर, मंडल मंत्री जुगेश पटेल, कोषाध्यक्ष परमेश्वर चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा सोनी, महिला नेत्री किरण यदु, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जैन, भाजपा नेता भीमा साहू, गुलशन सुरमनी, गुलशन साहू, केशव साहू, अजय सिन्हा, राजकुमार चौधरी, रामबहादुर थापा, सुकेश नागपूरे, पवन निषाद, नरेंद्र पटेल, दीपेंद्र यादव, जितेंद्र खरे, देवेंद्र चक्रधारी, गुलाब साहू, सुरेश साहू, अजय सोनी, देवनारायण साहू शामिल थे।

कार्यकर्ताओं का उत्साह, संकल्प की पुकार

इस सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और “विकसित भारत” के निर्माण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम उत्साह, प्रेरणा और राष्ट्रनिर्माण की भावना से परिपूर्ण रहा।

YOUTUBE
Back to top button