BAGBAHARAक्राइम कंट्रोल

1 20 किलो गांजे के साथ दो आरोपी हुए गिरफ्तार…

बागबाहरा। कोमाखान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर कार्यवाही करते हुए 120 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23.05.2023 को टेमरी नाका कोमाखान व ओडिशा बाॅडर में वाहन चेकिंग की जा रही थी चेकिंग दौरान तभी खरियार रोड ओडिशा़ की तरफ से एक सफेद रंग कि मारूति रिट्ज कार क्रमांक CG 06 M 1000 महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन वाहन को टेमरीनाका कोमाखान के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिसमें 02 व्यक्ति बैठे मिले जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) राजेश रात्रे पिता स्व. संतोष रात्रे उम्र 34 वर्ष सा. खपरीडीह खरोरा रायपुर तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) कमलेश सोनवानी पिता रामलाल सोनवानी उम्र 29 वर्ष सा. पण्डरी रायपुर का होना बताये।

*जिनसे ओडिशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। मारूति रिट्ज कार के पीछे डिक्की में चार प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 04 प्लास्टिक बोरी में 120 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 120 किलो ग्राम कीमती 30,00,000 रूपये गांजा एवं मारूति रिट्ज कार कीमती 1,50,000 रूपये, नगदी रकम 1500 रूपये कुल जुमला कीमती 31,51,500 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और रायपुर छत्तीसगढ ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना कोमाखान में कार्यवाही की जा रही है।*

YOUTUBE
Back to top button