Pithora

राम कथा : राम कथा ज्ञान यज्ञ के लिए निकली मंगल कलश यात्रा

पिथौरा।

पिथौरा समीपस्थ ग्राम गोड़बहाल में श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के लिए कलश यात्रा निकाली गई जो गोड़बहाल के प्रमुख गलियों से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची।
श्री राम कथा महोत्सव हेतु यज्ञ स्थल को नई साज सज्जा के साथ प्रथम दिवस भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में गांव के अलावा दूर दूर से श्रद्धालुजन शामिल हुए।बाजे गाजे के साथ संगीतमय भजन में धिरकते हुए भव्य कलशयात्रा निकाली गई पश्चात प्रमुख तालाब में वरूण पूजा उपरांत जल ग्रहण कर श्रद्धालुओं का दल यज्ञ स्थल पहुंचा। ग्राम पुरोहित हेमसागर पंडा एवं जगदीश पंडा द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा उपरांत कलश स्थापना कर पूजा मंडप में भगवान श्री राम जी को प्रतिष्ठित किया गया।
गोकुल ग्राम गोड़बहाल में श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ श्री धाम अयोध्या से पधारे साध्वी श्री राधिका किशोरी जी के पावन सानिध्य में 5 जून तक चलेगा।
कलश यात्रा में प्रमुख रूप से सरपंच सादराम पटेल यजमान द्वारिका पटेल ममता पटेल सोनसाय पटेल चंचला पटेल प्रभात नायक प्रियंका नायक बलिराम पटेल जयराम वर्मा विष्णु डड़सेना , हृदेश डड़सेना, कीर्तन सिंह बरिहा राधेश्याम पटेल आत्माराम सेन कार्तिक बरिहा नकुल यादव जितेंद्र निषाद सुरेश निषाद श्रीराम यादव महा सिंह विश्वकर्मा नरसिंह पटेल विशेष रूप से सम्मिलित रहे।

डॉ.भास्कर राव पांढरे

डॉ.भास्कर राव पांढरे वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए हैं । इन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में सह संपादक के पद पर अपने दायित्वों का व निर्वहन किया है ।2023 की विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभाओं में जनता का अभिमत जानने के लिएजननायक कार्यक्रम लेकरपहुंचे थे , जो विधानसभा चुनाव के दौरान बहुत लोकप्रिय हुआ था । वर्तमान में यह The Howker News के प्रधान संपादक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
YOUTUBE
Back to top button