C.G.

ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री मयंक शर्मा की पहल रंग लाई, नगर के तालाबों को नालियों के गंदे पानी से मुक्त करने STP निर्माण की प्रक्रिया शुरू।

सुशासन तिहार में उठाई थी आवाज, अब नगर पालिका ने दिया जवाब।

बागबाहरा। नगर के तालाबों को नालियों के गंदे पानी से मुक्त कराने की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री मयंक शर्मा की पहल पर नगर पालिका परिषद ने आधिकारिक जवाब जारी किया है। सुशासन तिहार 2026 के दौरान 26 मई को मयंक शर्मा द्वारा दिए गए आवेदन के संदर्भ में नगर पालिका ने पत्र जारी कर बताया है कि नगर के नालों के गंदे पानी को तालाबों में जाने से रोकने के लिए दो स्थानों पर एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

नगर पालिका के 5 जून 2026 के पत्र में उल्लेख किया गया है कि वार्ड क्रमांक 1 से 9 तथा वार्ड क्रमांक 10 से 15 तक के लिए अलग-अलग एसटीपी प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है और निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद नगर के तालाबों में नालियों का गंदा पानी जाने पर रोक लगेगी।ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री मयंक शर्मा ने कहा कि यह विषय केवल प्रदूषण एवं पर्यावरण का नहीं बल्कि नगरवासियों के स्वास्थ्य और जल संरक्षण से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने विभिन्न अवसरों पर नगर के तालाबों में नालियों का गंदा पानी जाने की शिकायत कर समाधान की मांग की थी, जिस पर नगर पालिका ने केवल यह जवाब दिया था कि मामला प्रक्रिया में है। अब फिर से आवेदन और लगातार जनहित में आवाज उठाने के बाद नगर पालिका ने एसटीपी निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा ने कहा कि नगर के अधिकांश तालाब वर्षों से नालियों के गंदे पानी के कारण प्रदूषित हो रहे हैं,

YOUTUBE
Back to top button