
महासमुंद में भाजपा शहर मंडल की तैयारी बैठक संपन्न, स्थापना दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय महासमुंद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक मंडल प्रभारी प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ मोनिका साहू एवं सह प्रभारी जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुई।


बैठक का शुभारंभ प्रभारी मोनिका साहू, सह प्रभारी स्वप्निल तिवारी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन पटेल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
मंडल प्रभारी मोनिका साहू ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी एवं व्यवस्थित संचालन हेतु टीम गठन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ स्तर पर इसे उत्साहपूर्वक मनाना है।
सह प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने कहा कि 6 अप्रैल का दिन पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति आवश्यक है।देश की सबसे बड़ी पार्टी का कार्यकर्ता होने का सौभाग्य हम सबको मिला है उन्होंने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल को भाजपा कार्यालयों में सजावट अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विद्युत सजावट, पुष्पमाला, दीपमालिका एवं रंगोली शामिल होगी। 6 अप्रैल को ध्वजारोहण, मिठाई वितरण, आतिशबाजी एवं घर-घर दीप प्रज्वलन के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा तथा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर हैशटैग के माध्यम से इसे साझा करेंगे। 7 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा, वहीं 8 से 12 अप्रैल तक “गांव-बस्ती चलो अभियान” चलाया जाएगा, जिसके लिए प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।बैठक का संचालन महामंत्री अग्रज शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री मीना वर्मा ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिला महामंत्री शुभ्रा शर्मा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा राकेश श्रीवास्तव, हनीश बग्गा, देवीचंद्र राठी, चंद्रशेखर बेलदार, पवन पटेल, पांडुरंग मदनकार, हाफिज कुरैशी, पीयूष साहू, सोनाघर सोनवानी, मुना साहू, राजेंद्र चंद्राकर, धनेश्वरी सोनवानी, माधुरी यदु, मधु यादव, कल्पना सूर्यवंशी, लक्ष्मी साहू, शुभ्रा शर्मा एवं दुर्गा सारवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Touch Me