
डीलिस्टिंग महारैली को लेकर छुरा में आदिवासी समाज की अहम बैठक, बड़ी संख्या में जुटे जनप्रतिनिधि
जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले हुई बैठक में 24 मई को नई दिल्ली में होने वाली महारैली पर चर्चा



गरियाबंद जिले के छुरा स्थित विश्राम गृह में डीलिस्टिंग महारैली को लेकर आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले संपन्न हुई, जिसमें समाज के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में जिला संयोजक अमर सिंह कुंजाम एवं उनके सहयोगी जीवन मंडावी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आगामी 24 मई 2026 को नई दिल्ली में प्रस्तावित डीलिस्टिंग महारैली की रूपरेखा और उसके उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लेखराज धुर्वा, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, अलाराम ठाकुर, मानसिंग दीवान, ऋतुराज शाह, पार्षद चित्ररेखा ध्रुव, भगवती दीवान, दुलम बाई ध्रुव, अधारू ठाकुर, मंथीर ध्रुव, बृजलाल, भीखम मरकाम, विजय दीवान, अशोक ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
बैठक में समाज की एकजुटता, अधिकारों की रक्षा और दिल्ली महारैली को सफल बनाने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह महारैली आदिवासी समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।





Touch Me