C.G.

फूटबॉल मैच का शुभारंभ, मैदान पर पसीना बहा रहे हैं खिलाड़ी… रायपुर, कांकेर,चारामा, राजनांदगांव की टीम ले रही है भाग….

फूटबॉल मैच का शुभारंभ, मैदान पर पसीना बहा रहे हैं खिलाड़ी

सोशल कप में खेल मैदान के खिलाड़ी भावना से युवा वर्ग संवारे अपना जीवन -:पं.राजेश शर्मा

खेल पखवाड़ा से खिलाड़ीसंरक्षित होकर बढ़ेंगे आगे-: राजेंद्र शर्मा

धमतरी-: खेल पखवाड़ा के अंतर्गत फुटबॉल मैच के साथ शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में धमतरी के अलावा रायपुर ,कांकेर, चारामा, राजनादगांव, सहित अन्य जगह की 17 टीम में भाग ले रही है। उद्घाटन मैच इन्विन्सीब्ले फूटबॉल क्लब एवं बाँयस क्लब के बीच खेला गया है।

शुभारंभ मैच का उद्घाटन करते हुए आयोजन के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि के रूप में शहर के समाजसेवी धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि खिलाड़ी होना ही जीवन को खुशहाल बनती है इसलिए खेल के मैदान से हम अपने जीवन को संवारने के हेतु दिशा और दशा सुनिश्चित करें खेल पखवाड़ा भी हमें यही संदेश अपने में समाहित किया हुआ है।

वही अध्यक्षता कर रहे हैं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि धमतरी के खेलों को समृद्ध कर संबोधित करने के लिए खेल पखवाड़ा भविष्य का आधार स्तंभ बनेगा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद कुलेश सोनी,पिंटू यादव एवं अखिलेश सोनकर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पखवाड़ा के लक्की डागा ,देवा नाडार, चिराग , हिमांशु,लव, चंद्रकांत,तेजस, देवेंद्र, झम्मन,लयश,मोनू, रणवीर, सागर,आदि, आशीष,नेहाल,ऋषि भावेश,अरमान, भौमिक, शाहरूख प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । संचालन फुटबॉल कोच दिनेश साहू द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचूरा द्वारा व्यक्त किया गया।

YOUTUBE
Back to top button