cgnews

बे खौफ गांजा की पुड़िया बनाकर बेचने वाली महिला पर पुलिस क्यों मेहरबान?

धमतरी .धमतरी में लुके छुपे गांजा बेचने वालो की कमी नहीं लेकिन यंहा तो एक महिला द्वारा विंध्यवासिनी मंदिर के आसपास बिना किसी डर के सुबह से गांजा बेचने बैठ जाती है। और ग्राहकों का भी आना जाना लगा रहता है।

50 रुपए से पुड़िया 200 रुपय तक।

इधर जानकारों ने बताया कि इस महिला का मुख्य कार्य यही है गांजा बेचकर ही अपना जीवन यापन करती है और पुड़िया बनाकर बेचती है। जिसका रेट 50 से 200 रूपय तक होता है।सवाल ये कि कौन मुहैय्या कराता है इस महिला को गांजा?

अब सवाल उठना तो लाजमी है कि इस महिला को आखिर गांजा कंहा से उपलब्ध होता है।?

हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं लेकिन ये तो जरूर है कि इसके पीछे कोई गांजा का अच्छा खासा काम करने वालो द्वारा ही इस महिला को उपलब्ध कराया जाता है।

पुलिस पर उठते सवाल

अब ऐसे मामलों में कार्यवाही नहीं होने से पुलिस पर सवाल उठना लाजमी है। क्योंकि यह महिला द्वारा बिना किसी डर के विंध्यवासिनी मंदिर के आस पास एरिया में यह महिला द्वारा गांजा बेचा जाता है।

YOUTUBE
Back to top button