cgnews

सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच के प्रदेश सचिव बने आकाश पाण्डेय, महासमुंद को मिला युवा नेतृत्व….

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच की नई कार्यकारिणी के विस्तार की प्रक्रिया के तहत महासमुंद के युवा समाजसेवी आकाश पाण्डेय को प्रदेश सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी सक्रिय सामाजिक भागीदारी, संगठनात्मक क्षमता और युवा वर्ग में मजबूत पकड़ को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है।यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा एवं सर्व ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी की सहमति से की गई। सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत शर्मा ने अपने प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से आकाश पाण्डेय को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी।नवनियुक्त प्रदेश सचिव आकाश पाण्डेय ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकजुटता, युवाओं की भागीदारी और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में युवाओं को संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को गति दी जाएगी।समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा साथियों ने आकाश पाण्डेय की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। महासमुंद जिले के लिए यह गौरव का विषय माना जा रहा है कि जिले के एक युवा को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

डॉ.भास्कर राव पांढरे

डॉ.भास्कर राव पांढरे वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए हैं । इन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में सह संपादक के पद पर अपने दायित्वों का व निर्वहन किया है ।2023 की विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभाओं में जनता का अभिमत जानने के लिएजननायक कार्यक्रम लेकरपहुंचे थे , जो विधानसभा चुनाव के दौरान बहुत लोकप्रिय हुआ था । वर्तमान में यह The Howker News के प्रधान संपादक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
YOUTUBE
Back to top button