cgnews

मुखिया के दामाद के करीबियों द्वारा काम के शर्त पर लाखों का खेल

दामाद के सरंक्षण की चर्चाएं रकम नहीं लौटाने पर मुखिया को होगा शिकायत । हल नहीं निकलने पर एफ आई आर

धमतरी अब भला कैसे छूपेगा हर बात ये तो पब्लिक है सब जानती है ज्ञात होगा कि हमने कुछ दिनों पहले भी एक तथाकथित नेता की जानकारी हमने अपने खबरो के माध्यम से आमजन तक लाया गया था जिसमें ये उल्लेखित था कि कौन है वो शख्स जो मुखिया के निवास से करता है लाखों का खेल लेकिन काम होने की कोई गैरन्टी नहीं जब हमारे संवाददाता द्वारा इसकी जाँच पड़ताल किया गया तो बहुत से खबरें और पुख्ता सबूत हमारे खजाने में आता गया कि सच में वो शख्स लाखों रुपये काम के शर्त में ले बैठा हुआ है और काम की प्रगति शून्य है जिसे वो करा भी नहीं पा रहा है। और काम कराए भी तो कैसे कराए सूत्र बताते है कि यह सिर्फ अपने जाल में लोगों को फसाने का काम करता है और लोग इसलिए इसके झांसे में आ जाते है क्योंकि इसकी करीबी मुखिया जी और दामाद जी से काफी नजदीकियां है। इसमें कोई संदेह नहीं लेकिन सवाल ये भी उठता है कि क्या ऐसे फर्जी व्यक्तियों की पहचान दामाद जी और मुखिया जी को नहीं है। हो या न हो लेकिन जानकारों का तो ये भी कहना है कि कहीं इस खेल में दामाद जी का सपोर्ट तो नहींजल्द हो सकता है मामले का पर्दाफाश जिस व्यक्तियों का इस तथाकथित युवा नेता द्वारा मुखिया और दामाद के करीबी होने का जो फायदा उठाकर लोगों को अपने झांसे में लाकर काम कराने के शर्त पर लाखों रुपये लेकर बैठने वाले इस शख्स की जल्द पर्दाफाश होने की तैयारी चालू हो चुका है। अगर यह व्यक्ति जिन जिन लोगों से काम कराने के शर्त पर पैसा लिया है इस रकम को वह वापस नहीं लौटाता तो बहुत जल्द वो जेल की हवा खाने की बात हमारे पास पहुंचा है।की उस शख्स पर 420 का मामला दर्ज कराने के लिए आतुर है।

YOUTUBE
Back to top button