cgnews

बिलखती रही छात्रा पर नहीं मिला टेट परीक्षा में मौका

महज 2 मिनट लेट ने रायपुर से परीक्षा दिलाने आई छात्रा को वचित होना पड़ाडिप्टी कलेक्टर ने भी पल्ला झाड़ लिया कि में कुछ नहीं कर पाऊंगी

धमतरी. शोभाराम देवांगन शासकीय स्कूल को टेट परीक्षा शिक्षक पात्रता के लिए सेंटर बनाया गया है। जहां आज धमतरी जिले के आसपास के छात्र छात्रा आज परीक्षा दिलाने आए थे ।गेट पर बिलखती रही रायपुर की छात्रा पर नहीं मिला परीक्षा दिलाने का मौका।रायपुर से आई एक छात्रा ,महज 2 मिनट ही लेट होने की वजह से छात्रा को परीक्षा प्रबंधक द्वारा 3 बजे का परीक्षा था लेकिन गेट पहले से ही बंद कर दिया गया था लेकिन छात्रा का कहना था कि वो सिर्फ दो मिनट ही लेट हुई इस वजह से उसे गेट के बाहर ही रोते रोते फरियाद लगाना पड़ रहा था.

छात्रा की आंखों से आशु बहते ही रहा लेकिन किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की ।डिप्टी कलेक्टर धमतरी ने भी पल्ला झाड़ लिया कि में कुछ नहीं कर पाऊंगी इधर डिप्टी कलेक्टर ने भी स्पष्ट शब्दों में रायपुर से आई छात्रा को मना कर दिया कि तुम लेट हो गई हो जबकि छात्रा के अलावा वहां पर उपस्थित और भी लोगों का कहना था कि वह छात्रा सिर्फ दो मिनट ही लेट हुई है इस तरह से छात्रा की मन टूटते हुए भविष्य की चिंता में डूबी रही।

YOUTUBE
Back to top button