
कांग्रेसी पार्षदो के प्रदर्शन के आगे झुकी शासन, नगर निगम में नए आयुक्त ने लिया प्रभार….
गांधी जी के सिद्धांतों और अंबेडकर जी के संविधान के तहत निगम मे जनता के अधिकारों के लिए लड़ रहे है लड़ाई :- कांग्रेस पार्षद दल

धमतरी ।धमतरी नगर निगम कार्यालय के सामने कांग्रेसी पार्षद दल के द्वारा नगर निगम क्षेत्र की जनता के विभिन्न मूलभूत सुविधाओं सहित उनके अधिकारों के लड़ाई के लिए सात दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है.
जिसमें एक प्रमुख मांग विगत दर्जनों दिनों से नगर निगम आयुक्त के चिकित्सकिय अवकाश मे होने के कारण रिक्त पद पर नियुक्ति की थी. जिस पर कांग्रेस पार्षद दल के आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है शाम होते होते नगर निगम आयुक्त के रूप में सुश्री इंदिरा देवहारी अपर कलेक्टर धमतरी को आयुक्त का प्रभार सौपा गया है.
जिस पर कांग्रेस पार्षदो ने कहा कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और डॉक्टर अंबेडकर जी के संविधान तहत नगर निगम क्षेत्र की जनता के अधिकारों की लड़ाई के लिए कर रहे. विगत दिनों से नगर निगम में आयुक्त के चिकित्सकिय अवकाश मे होने के कारण नगर निगम की सभी प्रशासनिक कार्य पर विराम लग गया था जिससे निगम क्षेत्र की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. हमारे द्वारा कई बार शासन प्रशासन की ओर पत्राचार के माध्यम से इस ओर ध्यान आकर्षण किया गया लेकिन भाजपा की तानाशाही सरकार को जनहित से कोई सरोकार नही है.
अंत में हमने लोकतांत्रिक तरीके से बातें रखते हुए धरना प्रदर्शन का रास्ता जिस पर सरकार को झुकना पड़ा और नगर निगम मे नई आयुक्त ने प्रभार ले लिया है. अन्य मांगों को लेकर या धरना प्रदर्शन जारी रहेगी।





Touch Me