
संघ के शताब्दी वर्ष मनाने बैठक में जुटे स्वयंसेवक
संघ के शताब्दी वर्ष मनाने बैठक में जुटे स्वयंसेवक
धमतरी। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस गौरवपूर्ण क्षण के सहभागी बनने 1925 से लेकर अब तक संघ से जुड़े सभी स्वंयसेवकों से संपर्क कर उन्हें गणवेश पहनने और संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष के प्रथम कार्यक्रम स्थापना दिवस और विजयदशमीं महोत्सव, शस्त्र पूजन में शामिल होने आग्रह किया जा रहा है।

धमतरी नगर के मराठापारा बस्ती में मराठापारा, बांसपारा, सदर दक्षिण वार्ड को शामिल किया गया है। वहीं गोकुलपुर बस्ती में गोकुलपुर, रामपुर, महात्मा गांधी वार्ड से लेकर रूद्री तक को शामिल किया गया है।
रविवार को शिवाजी प्रभात शाखा नूतन स्कूल में मराठा पारा बस्ती का एकत्रीकरण रखा गया था। इस एकत्रीकरण में सुबह 6 बजे मराठापारा सहित आसपास के पुराने स्वयंसेवक शामिल हुए। योग, आसन, सूर्य नमस्कार के बाद सभी स्वयंसेवकों ने दण्ड रखने का अभ्यास किया।
तत्पश्चात नए, पुराने सभी स्वयंसेवकों ने पथसंचलन का अभ्यास किया।प्रार्थना पश्चात विकिर कर शताब्दी समारोह के निमित्त बैठक आहूत की गई। बैठक में नगर संघचालक रामलखन गजेन्द्र ने सभी स्वयंसेवकों का परिचय प्राप्त कर शताब्दी वर्ष में हमें क्या क्या करना है विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 2अक्टूबर को शिवाजी शाखा में सुबह 6.00 बजे शस्त्र पूजन किया जायेगा। जिसमें सभी स्वयंसेवकों से गणवेश में उपस्थिति का आग्रह किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 6अक्टूबर को विजयादशमी महोत्सव बस्ती सह मनाया जायेगा। मराठापारा बस्ती में मराठापारा, बांसपारा, सदर दक्षिण वार्ड में निवासरत स्वयंसेवक शामिल होंगे।
यह विजयादशमी महोत्सव दोपहर 3 बजे नूतन स्कूल प्रांगण में आयोजित होगा। जहां से पथ संचलन प्रारंभ होगा। बस्ती के वार्डों में भ्रमण पश्चात पुन: स्कूल परिसर में एकत्रीकरण होकर सभा होगी। जहां पर केन्द्रीय या प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों का मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन प्राप्त होगा। इसी तरह अन्य बस्तियों में भी बैठकों का दौर चल रहा है।
राजिम विभाग सह कार्यवाह घनश्याम साहू, नगर सह संघचालक महेश शर्मा, नगर कार्यवाह मोहित साहू, नगर सह कार्यवाह रवि शर्मा आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मराठापारा बस्ती की बैठक में प्रमुख रूप से शिरोमणी राव घोरपड़े, राघोराव रणसिंह, प्रतापराव कृदत्त, विनोदराव रणसिंह, गोपाल रणसिंह, ऋषिकांत सिन्हा, कैलाशराव भोसले, ऋषभ घोरपड़े, प्रदीप अग्रवाल, सतीश भांडुलकर, शिवाजीराव भोसले, योगेश जगताप, सुनील राव घाटगे, शिवाजी साहू, दिनेश, देवेन्द्र गुप्ता, खुशहाल यादव, अरूण सोनकर, नेहिल गजेन्द्र, शिव नेताम, भागवत यादव, धनेश्वर यादव, दीपक देवांगन, विनोद साहू आदि उपस्थित थे। यह जानकारी नगर प्रचार प्रमुख उमेश सिंह बशिष्ट ने दी है।
