cgnews

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती पर माल्यार्पण एवं भव्य स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के महान विचारक और संगठन के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर आज श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय ज तथा छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री खुशवंत साहेब विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके आगमन पर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैश, महामंत्री सहित भाजपा के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके एकात्म मानववाद के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।यह माल्यार्पण एवं स्वागत समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा स्थल, नहर किनारे, सुंदर गंज वार्ड – सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड, रायपुर रोड, धमतरी में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

YOUTUBE
Back to top button