cgnews

सरायपाली : के जी कान्वेंट मेंधूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सरायपाली। स्थानीय केजी कॉन्वेंट में गुरुवार को शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 5 सितंबर को मिलाद- उन- नबी की अवकाश होने के कारण 4 सितंबर को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पूजा कर की गई। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने शिक्षकों का स्वागत तिलक लगाकर किया। कार्यक्रम में शिक्षकों के मनोरंजन हेतु विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, भाषण आदि की प्रस्तुति दी गई। शिक्षकों के लिए विभिन्न खेल आयोजित कराया गया जिसमें विजेता शिक्षकों को बच्चों द्वारा गिफ्ट प्रदान किया गया। शिक्षकों ने भी इस खेल में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रधान पाठक सुभाष प्रधान ने कहा कि हमें अपने संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहना चाहिए। कार्यक्रम को प्राचार्य संजय सतपथी, रितेश भोई और राधा शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों सहित सभी शिक्षक गण उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी वंदिता बोहिदार ने दी है।

YOUTUBE
Back to top button