36गड़क्राइम कंट्रोलगरमा गरम न्यूज़तत्काल खबररायपुर

बड़ी खबर: महासमुंद: जेल की दीवार फांद 5 कैदी भाग निकले, लूट, डकैती और बलात्कार के थे आरोपी, मचा हड़कंप।

महासमुंद। महासमुंद जेल (Mahasamund Jail) बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर पांच कैदी जेल की दीवार फांद कर भाग निकले है। कैदियों के फरार हो ने की सूचना के बाद पूरे जेल परिेसर में हड़कंप मच गया है। वहीं फरार कैदियों की खोज में पूरे जिलें में नाकेबंदी कर तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। फरार कैदियों में तीन लूट के आरोपी, चौथा डकैती और पांचवा बलात्कार का आरोपी बताया जा रहा है। पांचों आरोपी गुरुवार दोपहर में जेल की दीवार फांदकर फरार हुये है। बहरहाल, कैदियों की गिनती के बाद फरार कैदियों के बारे में पता चल पाया है। फरार कैदियों में धनसिंह, डमरूधर, राहुल दौलत और करण शामिल है।

इधर जेल ब्रेक की घटना के बाद महासमुंद जेल (Mahasamund Jail)  सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। policeआरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर उनकी खोज की जा रही है। महासमुंद एसपी  प्रफुल्ल ठाकुर (Mahasamund SP Prafull Kumar Thakur) के अनुसार, घटना दोपहर की है। कैदियों के फरार होने की सूचना हमें साढ़े चार बजे मिली है। बहरहाल, भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Mahasamund: 5 prisoners escaped from the prison wall.
YOUTUBE
Back to top button