Pithora

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निवास घेराव में बड़ी संख्या में होंगे भाजपाजन शामिल

पिथौरा,भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 24 अगस्त को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल ने भाजपा मण्डल पिथौरा के पदाधिकारियों की बैठक ली।बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर आयोजित घेराव कार्यक्रम में पिथौरा मंडल से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल करने की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल महामंत्री आशीष शर्मा,सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक मंडल अध्यक्ष विजय पटेल महामंत्री सौरभ अग्रवाल दुर्गेश सिंहा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

YOUTUBE
Back to top button