Pithora

लाभार्थी शिविर के मद्देनजर आहूत की गई मंडल पदाधिकारियों की बैठक

पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल की उपस्तिथि में पिथौरा मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गयी। पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल ने बताया की कृषि उपज मंडी में 15 जून दोपहर 3 बजे प्रदेश के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सांसद सुनील सोनी सांसद चुन्नीलाल साहू भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा की आतिथ्य में सम्मेलन संपन्न होगा। जिसमे जिले भर से बड़ी संख्या में लाभार्थी व भाजपा जन शामिल होंगे। सम्मेलन को सफल बनाने पदाधिकारियों को अलग अलग जवाबदारिया सौंपी गयी है। बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल प्रीत राम सूर्य भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल महामंत्री आशीष शर्मा अशोक चौधरी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया रैदास गोयल वीरेंद्र तिवारी हरजिंदर सिंह पप्पू युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय पटेल सुरेंद्र साहू जुगल किशोर प्रधान प्रदीप पटेल महेंद्र डडसेना दुर्गेश सिंहा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

YOUTUBE
Back to top button