अध्यात्म

मङ्गल प्रवेश : लंबे अंतराल के बाद छुरा में जैन संतों का मंगल प्रवेश

छुरा। लंबी अवधि के बाद छुरा में आज जैन संतों का मंगल प्रवेश हुआ है ।

 श्री संघ के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नंदशिष्या महासती डॉ बिन्दूप्रभा , महासती हेमप्रभा आदि का खरियार रोड से छुरा नगर में गुरुवार को मंगल प्रवेश हुआ। जैन संतो करने नगर सहित क्षेत्र के कई श्रीसंघ के अनुयायी पहुंचे तथा  आशीर्वाद लिया।

महासती डॉ बिन्दूप्रभा ने कहा कि राजस्थान के नागौर में चातुर्मास के दौरान भगवान महावीर के सिद्धांतो को जन जन तक पहुचाया गया। 21 साल के अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ की धन्यधरा पर राजस्थान से 1800 किमी की यात्रा कर आगमन हुआ है। आज सभी दुर दुर से आये गुरु  भक्तों को देखकर मन बहुत प्रसन्न हुआ।

गुरुवार को जैन श्रीसंघ फिंगेश्वर,गरियाबंद से कई गुरुभक्त पहुंचे जहां मुनि द्वारा महामांगलिक श्रमण करवाया गया। छुरा जैन समाज के खेमचंद जैन, संतोष जैन ने कहा कि मुनियों का 7 साल बाद आगमन होने से क्षेत्र के जैन समाज में हर्ष की लहर है।

जैन संतों की अगवानी करने छुरा जैन समाज के खेमचंद जैन,संतोष जैन , अशोक जैन ,लक्ष्मीकांत अग्रवाल ,शोभा सारडा , फिंगेश्वर जैन संघ से निर्मल चोपड़ा , विमल जैन गरियाबंद से विकास पारख , अंकित भंडारी सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी गण पहुंचे। श्वेतांबर जैन समाज के संतोष जैन ने बताया कि साध्वीद्वय का चातुर्मास धमतरी में होना है ,जिनके मंगल प्रवेश की संभावित तिथि 9 जुलाई है।

YOUTUBE
Back to top button