
Kawardha
क्षेत्र के ग्राम बैहरसरी में होगा महंत श्री राजीवलोचन दास जी का आगमन
कवर्धा। पोड़ीक्षेत्र के ग्राम बैहरसरी में आज महंत श्री राजीव लोचन दास जी का आगमन होगा। और क्षेत्रवासियों को भी उनके दर्शन प्राप्त होंगे तथा क्षेत्रवासी महंत जी के आशीर्वचन से लाभान्वित होंगे।
आपको बता दे की क्षेत्र के ग्राम बैहरसरी में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ जो की 5/03/2022 से प्रारंभ है जिसमे अनेक संतो का आगमन हो चुका है, इशी कड़ी में कामदगिरि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरू रामस्वरूपाचार्य जी महाराज के कृपापत्र शिष्य महंत श्री राजीवलोचन दास जी महाराज का आगमन होगा।बता दे कि महाराज जी का आगमन दिनांक 10/03/2022 को दोपहर 3 बजे होगा जोकि सायं 6 बजे तक महाराज जी द्वारा क्षेत्र वासियों को आशीर्वचन प्राप्त कराएंगे।