36गड़BAGBAHARA

बिडोरा में भाजपा का जन संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित। सांसद चुन्नीलाल साहू भी पहुंचे बिडोरा।

कोमाखान। भारतीय जनता पार्टी छ.ग.के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर(वर्तमान राज्य की सरकार)के ख़िलाफ़ प्रदेश में भूपेश सरकार की नाकामियों से भरे ढाई वर्ष पूर्ण होने पे जनता के बीच जाकर भाजपा मंडल कोमाखान के नेतृत्व में महिला मोर्चा कोमाखान द्वारा शक्ति केंद्र कोमाखान के ग्राम बिडोरा में कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा न किए जाने व प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी और वादा खिलाफी पर महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू की उपस्थित में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।


महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा सोनी ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत अभिनंदन करते हुए बघेल सरकार में शराबबंदी ना होने के कारण लगातार बढ़ रहे महिला अत्याचार एवं अनाचार की घटनाओ को सभी के मध्य रखा।जिला कार्यकारिणी सदस्य बिंदेश्वरी यादव ने महिला समूहों के कर्जमाफी ना किये जाने एवं विधवा तथा निराश्रित पेंशन को घोषणा अनुसार ना बढ़ाये जाने पर बघेल सरकार को जमकर कोसा।


स्थानीय सरपंच एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमशंकर सिन्हा ने बताया कि वर्तमान सरकार के ढाई साल में पंचायतों में किसी तरह के कोई काम स्वीकृत नहीं हुए है केवल केंद्र सरकार द्वारा दी भेजे जाने वाली चौदहवी एवं पंद्रहवे वित्त की राशि से वो हर तरह के कार्य करने के लिए मजबूर हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष भेखलाल(सागर)चन्द्राकर नें कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में युवाओं को दिए जाने वाले एक लाख रोजगार और 2500 रु प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता के वादे को झूठा और युवाओं का अपमान बताया।


सांसद चुन्नीलाल साहू ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष विस्तार से रखा,बात बात पर अपनी नाकामियों के लिए केंद्र सरकार को कोसने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आदत को उन्होंने हास्यास्पद बताया और  कहा कि गरीबों के हक पर डाका डालने वाली इस नकारा बघेल सरकार की कार्यप्रणाली को राज्य की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है और आने वाले समय में बघेल सरकार को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। कार्यक्रम का आभार महिला मोर्चा मंत्री यामिनी साहू एवं संचालन महामंत्री संगीता(पिंकी)चन्द्राकर ने किया।


महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ ग्रामीण जनों ने बढचढकर भाग लिया।जनसंवाद के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता धरम दीवान,भुखन सिन्हा,नितिन जैन,देवनारायण साहू,नारायण यादव,पीलूराम देवांगन,रामप्रसाद ठाकुर,मुकेश सिन्हा,डी कुमार चौरे,पुनऊराम पटेल,केवल नेताम,पूरन सबर,अशोक चक्रधारी,संजू साहू,पंकज जैन,केशव साहू,ज्ञानिक साहू,रमेश ठाकुर,भाऊराम यादव,दीपक साहू महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं सदस्य गणेशी ठाकुर,अंजली साहू,पूनम साहू,देवकी ठाकुर,सतवंतीन साहू आदि उपस्थित रहे।

YOUTUBE
Back to top button