36गड़

विजय पटेल भाजयुमो पिथौरा मंडल के अध्यक्ष हुए नियुक्त।

पिथौरा।। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी की सहमति से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज चंद्रकार बाला ने 18 मंडलो का विस्तार किया पिथौरा में विजय पटेल को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया।
विजय पटेल की नियुक्ति पर भाजपा व भाजयुमो नेताओ ने बधाई प्रेषित की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्रकार ने जिला कार्यकारिणी के साथ 18 मंडलो का विस्तार किया।

वहीं अपनी नियुक्ति पर विजय पटेल ने कहा पार्टी की मजबूती के लिये लगातार कार्य करेंगे। आगामी रूपरेखा तैयार की जा रही है मजबूत विपक्ष बन कर सभी समस्याओं पर शासन का ध्यान आत्कृष्ट कराएंगे, अभी मंडल के विस्तार के बाद अन्य कार्यक्रम किये जाने है जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है


युवा मोर्चा अध्यक्ष में अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी वह मुंगेली के प्रभारी शंकर अग्रवाल भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल व महासमुन्द सांसद चुन्नीलाल साहू भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतराम सूर्ये भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल महामंत्री आशीष शर्मा का आभार व्यक्त किया है कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे अच्छे से निभाएंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बीजेपी के साथ जोड़ने के लिए काम करेंगे।
ज्ञात हो कि विजय राज पटेल युवा मोर्चा में अनेक दायित्व का निर्वहन कर चुके है ।

YOUTUBE
Back to top button